कटिहार के संयुक्त श्रम भवन में 22 जनवरी 2026 को रोजगार शिविर लगेगा. होटल जेएमडी इंटरनेशनल द्वारा फ्रंट ऑफिस, वेटर और हाउसकीपिंग के 12 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. 22-30 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थी ₹10,000 तक वेतन और मुफ्त आवास की सुविधा के साथ सीमांचल में नौकरी पा सकते हैं.
इस विशेष रोजगार शिविर में प्रतिष्ठित निजी संस्थान होटल जेएमडी इंटरनेशनल द्वारा विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मंच है. भर्ती प्रक्रिया के तहत फ्रंट ऑफिस कर्मचारी के 2 पदों के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है, जबकि वेटर और हाउसकीपिंग के कुल 10 पदों के लिए मैट्रिक या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आयु सीमा 22 से 30 वर्ष रखी गई है और यह अवसर फिलहाल केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है.
इतनी होगी सैलारी
चयनित उम्मीदवारों को 9,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा, जिसे योग्यता और अनुभव के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है. इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा भोजन और रहने (फूडिंग और लॉजिंग) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चयनित युवाओं को सीमांचल क्षेत्र में ही कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें घर के पास रहकर ही अनुभव प्राप्त होगा.
शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नियोजन निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य है. जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि वह केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में है और यह नियोजन पूरी तरह निजी क्षेत्र के अधीन है. बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे साक्षात्कार के माध्यम से होने वाली यह भर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए भविष्य संवारने का एक बड़ा माध्यम साबित होगी.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.