कटिहार जिले की संकरी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र में चर्चा में आया। विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से पथ निर्माण मंत्री का ध्यान जिले की सड़कों की संकरी स्थिति और उससे उत्पन्न यातायात समस्याओं की ओर आकर्षित किया। अशोक कुमार अग्रवाल ने सदन में बताया कि कटिहार जिले में अधिकांश सड़कें केवल तीन मीटर चौड़ी हैं। इन संकरी सड़कों पर बढ़ते वाहन दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कम चौड़ाई दुर्घटनाओं के जोखिम को भी बढ़ाती है और आवागमन जोखिमभरा हो जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़कों की चौड़ाई 5.30 मीटर या 7 मीटर की हो, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। सरकार ने उत्तर में बताया कि सड़क चौड़ीकरण के निर्णय ट्रैफिक सर्वे के आधार पर लिए जाते हैं। कटिहार जिले में वर्तमान में कुल 177.129 किलोमीटर सड़कें 5.50 मीटर या 7 मीटर चौड़ाई की हैं। शेष सड़कों के चौड़ीकरण के संबंध में ट्रैफिक सर्वे, तकनीकी संभावना, संसाधनों की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.