इंदौर के निजी ट्रैवल्स में काम करने वाली एक युवती को हम्मालों की यूनियन चलाने वाले एक कश्मीरी युवक के साथ होटल में देखा गया। सूचना मिलने पर बजरंगा पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले में बजरंग दल ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। हालांकि, युवती ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।
टीआई सुरेंद्र रघुवंशी के मुताबिक, सोमवार को इम्तियाज अहमद मलिक निवासी आजाद नगर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। विहिप के प्रचार प्रमुख देवा शर्मा ने बताया कि जिला संयोजक लक्की रघुवंशी को सूचना मिली कि पलासिया इलाके के एक होटल में इम्तियाज अहमद मलिक एक युवती के साथ रुका है। यह सूचना पुलिस को दी गई। रात में जब पुलिस होटल में पहुंची, तो इम्तियाज संदिग्ध स्थिति में युवती के साथ मिला।
पूछताछ में इम्तियाज ने बताया कि वह निजी ट्रैवल्स की बसों के लिए हम्मालों की यूनियन चलाता है और होटल में किराए से रहता है। मूल रूप से वह जम्मू–कश्मीर के रामबन जिले के बनेहाल का निवासी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी ट्रैवल्स में काम करती है और मूल रूप से बड़वानी की निवासी है। दोनों आपस में दोस्त हैं।
पहले से शादीशुदा है इम्तियाज
बजरंग दल के पदाधिकारी प्रवीण देअकर ने कहा कि इम्तियाज पहले से शादीशुदा है। उसके परिवार में 4 बच्चे हैं और अपनी पत्नी के अलावा उसकी एक अन्य महिला से भी दोस्ती है। हालांकि, युवती द्वारा शिकायत न करने के कारण पुलिस ने थाने से ही इम्तियाज पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.