करनाल पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।
करनाल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर द
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने गांव घाटमपुर निवासी अब्दुल कादिर को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 550 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
थाना कुंजपुरा में मामला दर्ज
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुंजपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में अहम जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस का मानना है कि आरोपी अकेले काम नहीं कर रहा था। नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है। इसी दिशा में पुलिस द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस करनाल लगातार अवैध नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.