हरियाणा के करनाल के सौंकड़ा गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के दौरान गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से रामपाल और आसाराम की मौत हुई. सुरक्षा उपायों की जांच पुलिस कर रही है. महिला के पति ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के सामने ही उसके पति की मौत हो गई.
करनाल में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान बड़ा हादसा.
जानकारी के अनुसार नहर के साथ डेरे की ओर जाने वाली सड़क पर रजबाहे के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान गहरे गड्ढे में उतरकर दो मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और दोनों मजदूर उसमें दब गए. हादसे में जान गंवाने वालों में एक मजदूर गांव सांभी का रहने वाला 42 वर्षीय रामपाल बताया जा रहा है, जबकि दूसरा मजदूर भिवानी क्षेत्र का 40 वर्षीय आसाराम था. साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मौके पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था.
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या गहरे गड्ढों में काम से पहले पर्याप्त सपोर्ट और सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं, इसकी जांच अब पुलिस करेगी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.
जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार पाइपलाइन बिछाने के दौरान गड्ढे की मिट्टी धंसने से हादसा हुआ. आगे की कानूनी कार्रवाई परिजनों की शिकायत के आधार पर की जाएगी. एक पक्ष हादसा बात रहा है वही दूसरा पक्ष लापरवाही बता रहा है. जैसी भी शिकायत मिलेंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
हम काम पर आने के लिए मना कर रहे थेःपति
मृतक रामपाल की पत्नी सुषमा ने बताया कि आज मौसम खराब था और हम काम पर आने के लिए मना कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार ने बोला काम पर आना पड़ेगा. आज नई मशीन लेकर आए हैं. मृतक की पत्नी ने कहा कि हमने काम शुरू किया और सबसे बडी बात हमारे पास कोई भी सेफ्टी नही थी. जैसे ही हम काम करने गड्ढे में उतरे मैने पीछे मुड़कर देखा तो मेरे पति मिट्टी के नीचे दबे हुए थे. ठेकेदार की गर्दन बाहर थी, उसे निकाल लिया था, लेकिन मेरे पति मिट्टी में दब गए,थोड़ी देर बात उन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला,जब तक अस्पताल लेकर पहुँचे उनकी मौत हो चुकी थी. चार से पांच मजदूर उस वक्त गड्ढे में काम कर रहे थे. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.