करनाल के बुढाखेड़ा के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुढाखेड़ा निवासी नत्थूराम की पहचान शव के रूप में हुई है। वह कचरा बीनने का काम करता था और अधिकतर समय घर से बाहर ही रहता था। सोमवार को लोगों ने उसे आसपास कचरा बीनते देखा था। उस समय भी उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह ज्यादा काम नहीं कर पा रहा था। सोमवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया। मंगलवार सुबह उसने चाय और ब्रेड खाई और दुकानों के पास ही लेट गया। शाम तक जब उसमें कोई हरकत नहीं दिखी तो लोगों ने अपना आशियाना आश्रम को सूचना दी। टीम ने जांच की तो हो चुकी थी मौत अपना आशियाना आश्रम के इंचार्ज राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर नत्थूराम मृत मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि नत्थूराम की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। उसका एक भाई है, जो किसी वेंकट हाल में काम करता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण सूचना मिलते ही सेक्टर-32-33 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस में भिजवा दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.