पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।
करनाल जिला में असंध रोड पर जलमाना नहर पुली के पास मंगलवार देर शाम को एक तेज रफ्तार टियागो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मोटरसाइकिल से असंध की ओर जा रहे थे। पीछे-पीछे आ रहे उसके चचेरे भाई
असंध की ओर जा रहे थे, जलमाना नहर पुली के पास हुआ हादसा
करनाल निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका चाचा का लड़का और भाई जैसा दिनेश शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा, निवासी शिव कॉलोनी करनाल, चावल सैंपल का काम करता था। कल शाम को दिनेश मोटरसाइकिल पर असंध की तरफ जा रहा था।
पवन कुमार भी अपनी बाइक से उसके पीछे चल रहे थे। जैसे ही दोनों जलमाना नहर पुली के पास पहुंचे, तभी टाटा टियागो कार का अज्ञात चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से आया। कार चालक ने अचानक ओवरटेक किया और सीधे दिनेश की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक का हाल।
टक्कर के बाद दिनेश बेहोश होकर सड़क पर गिरा, मौके पर ही मौत
पवन कुमार ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि दिनेश बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गया। उन्होंने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल साइड में लगाकर दिनेश को उठाया, पर उसकी हालत गंभीर थी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक नीचे उतरा, लेकिन पास में लोगों को इक्ट्ठा होते देख मौके से खिसक गया। पवन कुमार ने गाड़ी का नंबर साफ-साफ नोट किया। उन्होंने बताया कि चालक को सामने आने पर पहचान सकते हैं।
पुलिस चौकी जलमाना में दी शिकायत, ASI सुंदर सिंह ने शुरू की कार्रवाई
घटना के बाद पवन कुमार ने पुलिस चौकी जलमाना में शिकायत दर्ज करवाई। ASI सुंदर सिंह ने बताया कि मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई मौत का है। शिकायत के आधार पर बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.