पंजाबी सिंगर करन औजला का दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ के तहत होने वाला शो विवादों में आ गया है। शो के दौरान वह अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ प्रस्तुत करने वाले हैं। इस बीच साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक आवेदन दायर किया था। उन्होंने मांग की थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है, इसलिए इन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.