क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को नेपाल और बिहार से तस्करी कर लाई गई चार किलो चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चरस की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। सोमवार देर रात बिधनू में सौदा होने की जानकारी मिली थी। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बिधनू के मटियारा गांव से जूही बसंती नगर के मोहम्मद मेहताब और चमनगंज के वसीम हसन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब चार किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि बिहार के बेतिया जिले में चच्चा नाम के शख्स से चरस लेकर लेकर आते हैं। इसी तरह नेपाल में भी कुछ लोग चरस देते हैं। इन नशीले पदार्थों को शहर के अलग-अलग हिस्साें में सप्लाई किया जाता है। मेहताब पर जूही व बिधनू में दो और वसीम पर चमनगंज व बिधनू में तीन एफआईआर दर्ज हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.