कानपुर में कड़ाके की सर्दी जारी है। देर रात से कोहरे ने दस्तक दी। देर रात 10 बजे के बाद आलम यह रहा कि विजिबिलिटी शून्य हो गई। देर रात से छाया कोहरा सुबह भी छाया रहा। सुबह के समय कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम सी गई।
कोहरे के साथ साथ सुबह गिरने वाली ओस की बूंदें मौसम को सर्द करने के साथ साथ गलन का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इतना ही न्यूनतम तापमान नैनीताल व शिलांग का भी रहा। कानपुर का तापमान प्रदेश मे सबसे कम तापमानों में दूसरे नंबर पर रहा।
दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों को गलन से राहत मिली।
48 घंटे कोहरे के आसार, ठंड भी बढ़ेगी कोहरे का कहर सुबह 11.30 तक रहा। इसके बाद आसमान से सूरज निकला और धूप ने हल्की राहत दी। धूप निकलते ही लोग शहर में मोतीझील, बाल उद्यान व गणेश उद्यान पहुंचे और सैर सपाटा किया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (डब्ल्यूडी) आगे की ओर बढ़ रहा है।
इसी वजह से कोहरा व धुंध पड़ रहा है जो कि आने वाले 24 से 48 घंटे तक बना रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी से होकर आ रही उत्तर पश्चिम की हवाएं ठंडक को बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ेगी, जिससे प्रदूषण कम होगा। इसके साथ कोहरा भी छंटेगा।

कोहरे के विजिबिलिटी शून्य रही, वाहनों चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
कोहरे से प्रीमियम ट्रेनें भी लेट
कोहरे के चलते बीते कई दिनों से ट्रेनें भी तय समय से देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंच रही हैं। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंद भारत एक्सप्रेस (22435) 05.01 घंटे और नई दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदे भारत (22416) 4.40 घंटे देरी से पहुंची।
इसके अलावा नई दिल्ली से लखनऊ तेजस एक्सप्रेस (82502) 3.21 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला जाने वाली वंदे भारत (22502) 2.20 घंटे लेट रही। नई दिल्ली से कानपुुर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12034) 3.21 घंटे लेट आई। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 3.54 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.