कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से खोया बेचने निकले किसान का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुर्घटना से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवा, पोस्ट गदनपुर निवासी कृपाल सिंह (42) पुत्र रामसरन राजपूत खेती के साथ पशुपालन का कार्य करते थे और खोया बनाकर बेचते थे।
सोमवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से खोया बेचने के लिए छिबरामऊ आए थे। रात तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उधरनपुर स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय के पास उनका शव पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर 100 शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.