Kanker News: कांकेर जिले के छिंदपदर गांव में माओवादी संगठन की डीवीसीएम सदस्य मासे बारसा ने एके-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. साल 2003 से दण्डकारण्य, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर में सक्रिय रही मासे ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लेते हुए एसपी निखिल राखेचा के सामने सरेंडर किया.
बस्तर आईजी सुंदरराज पी और एसपी निखिल रखेचा ने अन्य माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी. बताया गया है कि इससे पहले डीवीसीएम मल्लेश और पार्टी सदस्य रानू पोडियम भी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. तीनों अबूझमाड़ क्षेत्र में एक साथ सक्रिय थे, लेकिन मल्लेश और रानू ने पहले सरेंडर कर दिया था, जबकि मासे बारसा अलग होकर अकेले जंगल में सक्रिय थीं.
बीजापुर के इन्द्रावती क्षेत्र में मुठभेड़
इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान आज सुबह मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 2 माओवादियों के शव बरामद किए गए. मौके से एक SLR राइफल, एक INSAS राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई है. इलाके में फिलहाल सर्च अभियान जारी है.
भारी विस्फोटक सामग्री जब्त
नारायणपुर के अबूझमाड़ जंगल में कुमुराडी गांव के पास जवानों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, इम्प्रोवाइज्ड हथियार, मेडिकल और डेली इस्तेमाल की वस्तुएं जब्त की गईं. बरामद सामग्री में सुतली बम, इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट और हैंड ग्रेनेड सहित कई प्रकार के विस्फोटक और रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं. इलाके में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.