कांगड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया युवक।
कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस ने शाहपुर के पास सारनू क्षेत्र से 21 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है।
गश्त के दौरान मिली सफलता
यह कार्रवाई 24 और 25 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात को जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने 36 वर्षीय सुमित कुमार को पकड़ा। वह खालसा नगर, कोट मीत सिंह, तरनतारन रोड, अमृतसर का रहने वाला है।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में अभियोग संख्या 139/25 के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का अभियान जारी
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला कांगड़ा पुलिस नशे के तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और गुप्त सूचनाएं एकत्रित करने का अभियान चला रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.