कैथल में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व अन्य कई संगठनों से जुड़े लोग भारी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान भारत की सनातन संस्कृति और समरसता को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
विभिन्न स्थानों से आए वक्ता इस कार्यक्रम में सनातन संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन कैथल के करनाल रोड स्थित जाट महाविद्यालय में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं द्वारा भारतीय संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक व समाजसेवी अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि जिलेभर से सनातन धर्म से जुड़े लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया है। इस दौरान वे सनातन संस्कृति के प्रचार प्रचार के बारे में अपने वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.