कैथल में दो आरोपियों ने बाजार से लौट रहे एक 12वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। छात्र को थपपड़-मुक्कों से पीटा। उसके सिर में कड़ा मारा और ईंटों से हमला किया। उसने जमीन पर गिरते ही शोर माचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में छात्र ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है प्रताप गेट नजदीक कैथल निवासी भुवन ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। मोहल्ले में साहिल निवासी आज़मगढ़ (UP) अपने परिवार के साथ रहता है। तीन मार्च को वह अपनी स्कूटी पर सवार हो होकर मेन बाजार कैथल में गया था। रास्ते में उसे मोहल्ले का साहिल अपने दोस्त जतिन के साथ गली में खड़ा मिला। दोनों ने उसकी स्कूटी रोक ली। उसके बाद साहिल ने कहा कि मैंने सुना है कि तू ज्यादा हवाबाजी में रहता है। इस पर उसने कहा कि मेरा तेरे साथ कोई लेना देना नहीं है। मुझे अपना काम जाना है। इतना कहकर उसने अपनी स्कूटी स्टार्ट कर ली और से चला गया। वापस लौटते समय हमला किया जब वह अपना काम निपटाकर वापस अपने घर की तरफ आ रहा था और पुंज मोहल्ले में पीहुंचा तो साहिल वह उसके दोस्त जतिन ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे गर्दन से पकड़ लिया और साहिल उसके मुंह पर थप्पड़ मारने लगा। फिर साहिल ने अपने हाथ में पहने हुए कड़े से सिर में दो तीन बार वार किए। इतनी देर में जतिन ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। वह गली में गिर गया। शोर सुनकर लोगों को इकट्ठे होते देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शहर थाना क जांच अधिकारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.