कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल हलके के गांव जसवंती में नवनिर्मित वाल्मीकि चौपाल और तालाब का उद्घाटन किया। यह चौपाल वाल्मीकि समाज के लोगों के लिए सामुदायिक केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और दैनिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। तालाब के ट्रैक का निर्माण स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण और सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ में ग्रामवासियों के लिए सैर सपाटे और भ्रमण के लिए भी जगह सुनिश्चित हुई है। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी वे अपने क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। हलके में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की सेवा और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हमारा कर्तव्य है, चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में हों। ओपन जिम, गलियों का निर्माण व चौपालों का सौंदर्यीकरण करवा रहे आदित्य सुरजेवाला ने आगे कहा कि वे लगातार क्षेत्र के वार्डों और गांवों में ओपन जिम, गलियों का निर्माण, चौपालों का सौंदर्यीकरण, लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक परियोजनाओं को पूरा करवा रहे हैं। विपक्षी विधायक होने के बावजूद उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर कई विकास कार्य करवाए हैं, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव जारी रहेगा। स्थानीय निवासियों सहित सरपंच सरदार बलविंद्र सिंह ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव जसवंती में हो रहे निरंतर विकास कार्यों में विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य काबिलेतारीफ है। पिछले 11 साल से गांव में विकास कार्य रुके हुए थे जिन्हें विधायक आदित्य सुरजेवाला ने दोबारा फिर से शुरू करवाया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.