कैथल में खनोरी रोड पर गांव पाडला के पास एक कार ड्राइवर ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। राहगीरों जैसे ही यह दुर्घटना देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डॉक्टर ने मृत बताया सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को भी मौके पर बुलाया। उनकी सहायता से तीनों को कैथल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर जांच के बाद दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। सदर थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि कैथल खनोरी रोड पर गांव फ्रांस वाला के बस अड्डे के नजदीक एक एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त तीनों युवकों को अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर दो को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया है। एक का इलाज चल रहा है। दोनों गांव सीनंद के रहने वाले उन्होंने बताया कि मृतक युवकों की पहचान गांव सीनंद निवासी 28 वर्षीय संदीप व 25 वर्षीय आशु के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गांव हरिपुरा का रहने वाला मेजर सिंह है, जो अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.