कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था और 32.30 लाख रुपए हड़प लिए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डेरा अवतार सिंह उरलाना रोड रामथली नि
विदेश जाना चाहता था युवक
वार्ड नंबर 7 सेठांवाला मोहल्ला पूंडरी निवासी गुरदयाल सिंह की शिकायत अनुसार उसका बेटा विक्रम आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। उसके साथ उसका दोस्त हर्ष भी विदेश जाना चाहता था। मार्च 2025 में उसके मामा रेशम सिंह और उनके जानकार खजान सिंह के माध्यम से उसकी मुलाकात संदीप और सुरेंद्र से हुई, जिन्होंने खुद को विदेश भेजने का काम करने वाले बताया। उन्होंने उसको आश्वासन दिया कि वे दो माह में दोनों युवाओं का आस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। इसके बदले उन्होंने 45 लाख रुपए की मांग की, लेकिन यह तय हुआ कि पूरी राशि वीजा लगने के बाद दी जाएगी।
मार्च 2025 में दस्तावेज लिए
आरोपियों ने मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में नीम साहब गुरुद्वारा के पास विक्रम और हर्ष के असल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रतियां सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। 12 जून 2025 को आरोपी उसके घर पूंडरी आए और दोनों युवाओं को दिल्ली ले गए, जहां उन्हें पहाड़गंज स्थित सत्या होटल में ठहराया गया। वहां आरोपियों ने 18 लाख रुपए की मांग की। विरोध करने पर कहा गया कि यह रकम आस्ट्रेलियन करेंसी में बदलकर वापस दे दी जाएगी, जो बच्चों के काम आएगी। इसके बाद 10 लाख रुपए आरोपियों को दिए गए।
चेन्नई से बैंकॉक भेज दिया
14 जून को विक्रम और हर्ष को दिल्ली से चेन्नई और फिर चेन्नई से बैंकॉक भेज दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फिर पैसों की मांग की और अलग-अलग चरणों में 8 लाख रुपये, 4.30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा बाद में 10 लाख रुपए नकद ले लिए। 3 अगस्त को दोनों युवाओं को मलेशिया भेजा गया और 7 अगस्त 2025 को उन्हें वहां से भारत वापस भेज दिया गया। बैंकाक और मलेशिया में दोनों युवाओं को भूखा-प्यासा रखा गया और उनके साथ मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि दोनों आरोपी बुधवार को अदालत मे पेश किए गए, जहां से दोनों का व्यापक पूछताछ के लिए 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.