मृतक महिला का शव और हाथ पर बना टैटू
कैथल में शीलl खेड़ा ड्रेन पर सूटकेस में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस की टीम में लगातार जांच में जुटी हुई हैं। अभी तक न तो मृतक महिला की पहचान हो पाई है और न ही उसकी हत्या करके शव को ड्रेन में फेंकने वाले आरोपियों का कोई पता लग
पोस्टमॉर्टम के बाद पहचान की उम्मीद
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। अब वीरवार को डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि पोस्टमार्टम के बाद शायद महिला की पहचान के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है।
दुकान में जाकर पड़ताल गई की
महिला के शव के साथ कपड़ों के बैगों पर मिले मार्का के आधार पर पुलिस ने असंध में जाकर भी जांच पड़ताल की, लेकिन वहां से भी कोई सबूत नहीं मिल सका। वहां के दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों से लोग रिटेल में बेचने के लिए कपड़ा लेकर जाते हैं। वे थोक में कपड़े की बिक्री करते हैं। ऐसे में वे नहीं बता सकते कि इनकी खरीदारी किस व्यक्ति ने की थी।
शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
स्लम बस्तियों में पहचान का प्रयास
सीआईए, एसडीयू, एसटीएफ सहित विभिन्न थानों से पुलिस की टीमें लगातार ऐसे स्थानों पर जाकर जांच पड़ताल कर रही हैं, जहां पर प्रवासी मजदूर काम करते हैं। राइस मिलों, ईंट भट्ठों, झुग्गी झोंपड़ियाें व स्लम बस्तियों में जाकर पुलिस फोटो दिखाकर महिला की पहचान का प्रयास कर रही है।
एसपी उपासना ने बताया कि उनकी टीम में लगातार महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वीरवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद महिला की पहचान से संबंधित कोई जानकारी मिल सकती है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
ये था मामला
बता दें कि कैथल में मंगलवार को नाले से एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष पाई गई। सूटकेस को नाले में कुत्ते खींच रहे थे। यह देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में रखा गया होगा। इसके बाद इसे ड्रेन में फेंका गया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने के चलते बॉडी फूल गई है और कुछ अंग गल भी गए हैं। उसके गले पर निशान है और हाथ पर एक टैटू है। अंदाजा है कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.