कैमूर के मोहनिया शहर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। मोहनिया एसडीएम के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई अवैध ठेलों, दुकानों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। अवैध पार्किंग करने वाले बाइक सवारों पर भी जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान मोहनिया एसडीएम, कार्यपालक पदाधिकारी, मोहनिया डीएसपी, नगर पंचायत टीम और थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एसडीएम ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। अनधिकृत ठेलों को जब्त किया गया है और बाइक पार्किंग पर सख्ती बरती गई। उन्होंने कहा कि बाइक बाजार और अंडरपास क्षेत्र में अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। मोहनिया शहर में पांच प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट हैं, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है। प्रशासन का लक्ष्य इन बिंदुओं पर सुचारु यातायात सुनिश्चित करना है। सुबह-शाम दोनों शिफ्ट में अतिक्रमण का निरीक्षण किया जाएगा इस समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं। सुबह-शाम दोनों शिफ्ट में अतिक्रमण का निरीक्षण किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी हाल में कब्जा जमाने नहीं दिया जाएगा। यह अभियान शहर की सुव्यवस्था और यातायात सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.