जोधपुर में पुलिस ने एक विवाहित जोड़े के तलाक तक पहुंचे मामले को समझाइश करके सुलझाया है। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच पांच बार बुलाकर काउंसलिंग की। उसके बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। महिला थाना पश्चिम थानाधिकारी रेणू ठाकुर ने बताया कि 17 जनवरी को प्रार्थीया कविता (21) पत्नी सुनिल पीहर न्यू हाईकोर्ट के पीछे जोधपुर निवासी है। उनका ससुराल गांव निम्बोल तहसील जैतारण जिला पाली में है। गलतफहमी को किया दूर कविता ने एक परिवाद पेश कर बताया – मेरे पति व ससुराल वाले मुझे तंग व परेशान कर रहे है जिसके कारण मैं ससुराल मे नही रहना चाहती हूं। कविता ने कोर्ट में तलाक के लिए भी आवेदन करना बताया। जांच के दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर पांच बार काउंसलिंग करवाई। दोनों के बीच घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होने के संबंध में दोनों के बीच में गलतफहमी को दूर करवाया। इसके बाद कविता और उसके पति सुनील साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस स्टाफ ने उन्हें एक दूसरे को माला पहनावाकर कविता के ससुराल गांव निम्बोल जैतारण रवाना किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.