Jodhpur DJ Rural Court Bomb Threat: जोधपुर में एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इस बार ईमेल के जरिए डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए. सुरक्षा के मद्देनजर न्यायिक कार्य को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को घेर लिया गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली. तलाशी अभियान के दौरान कोर्ट भवन, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई. हालांकि फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है. साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमकी कहां से और किस उद्देश्य से भेजी गई. फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.