जोधपुर से दुबई के कथा करने के लिए गए शहर के 120 श्रद्धालु गुरुवार दोपहर तक जोधपुर लौट आएंगे। ये सभी 23 फरवरी को दुबई के लिए रवाना हुए थे। दुबई में 28 फरवरी को कथा समापन के बाद सभी वापस एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे, लेकिन ईरान ओर इजरायल के बीच चल थे युद्ध के चलते सभी को एयरपोर्ट से वापस होटल भेज दिया गया था। बमबारी के बीच सभी दहशत में थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मामले में केंद्र सरकार से उन्हें सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई थी। इसमें 76 यात्री दुबई से कोच्चि और 30 यात्री अहमदाबाद पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी अपने खर्चे पर वापस लौटे हैं। ये यात्री दोपहर करीब 3 बजे तक जोधपुर पहुंचेंगे। बता दें कि दुबई में जोधपुर के सूरसागर बड़ा रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज की 24 से 28 फरवरी तक कथा थी। जिसे सुनने के लिए शहर से भी 120 श्रद्धालु साथ में दुबई गए थे, लेकिन अचानक युद्ध शुरू होने के चलते सभी फंस गए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.