Koderma Success Story : झारखंड के कोडरमा जिले के रहने वाले सौरभ कुमार वैद्य ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा पास कर जूनियर इंजीनियर बन गए हैं. उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है. बता दें कि सौरभ ने गरीबी को हराकर नौकरी हासिल की है.
समाज के युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
सौरभ के पिता संजय वैद्य ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का क्षण है. बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है. जैसे ही परिणाम की जानकारी मिली. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. शिक्षक, पड़ोसी और दोस्तों ने सौरभ को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की शुभकामनाएं दी.
गांव में हुई है प्रारंभिक शिक्षा
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा शैलेन्द्र वैद्य, शिक्षक प्रणव मुरारी, माता-पिता और समस्त परिजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था. वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि सौरभ की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.