UKPSC PCS 2025: 6 दिसंबर को होनी वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की संयुक्त राज्य सिविल/उपरी अधीनस्थ सेवा परीक्षा (मेन्स) पर रोक लग गई है. यह परीक्षा 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होने वाली थी. प्रीलिम्स की परीक्षा जून महीने में हुई थी जिसके सवालों को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
क्या है पूरा विवाद? प्रीलिम्स के 4 सवालों ने मचाया बवाल
UKPSC की प्रीलिम्स परीक्षा में जनरल स्टडीज और CSAT के पेपर थे. उम्मीदवार कुलदीप कुमार और कुछ अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि 4 सवाल गलत या अनुचित हैं. खासकर सवाल नंबर 70 पर सबसे ज्यादा आपत्ति थी. ये इतिहास या करंट अफेयर्स से जुड़ा था, जिसका सही जवाब तय करना मुश्किल था. कोर्ट ने सुनवाई के बाद साफ कहा कि सवाल 70 को पूरी तरह हटा दो और बाकी तीन पर एक्सपर्ट कमिटी से रिव्यू कराओ. जिसका नतीजा यह हुआ कि मेन्स एग्जाम को स्थगित कर दिया गया. UKPSC ने अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है लेकिन नई डेट जल्द जारी होगी.
UKPSC PCS 2025: कितनी वैकेंसी?
उत्तराखंड PCS एग्जाम राज्य की सबसे बड़ी भर्ती है. 2025 में डिप्टी कलेक्टर, DSP, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर आदि के कुल 123 पदों पर भर्तियां निकाली गईं. प्रीलिम्स में 150 मार्क्स का GS पेपर और 150 अंकों का CSAT था. क्वालीफाई करने वालों को मेन्स के लिए बुलाया गया, जो 6 से 9 दिसंबर तक होनी थी, लेकिन कोर्ट के इस फैसले से आयोग को मेरिट री-कैलकुलेट करनी पड़ेगी. अगर सवाल हटे तो स्कोर बदल सकता है और कुछ उम्मीदवार अंदर-बाहर हो सकते हैं. उम्मीदवार ग्रुप्स में डिस्कशन चल रहा है कि कोई राहत की उम्मीद कर रहा है, तो कोई नई डेट का इंतजार.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.