पेपर-1 में कितने पास हुए
कक्षा 9-10 के लिए होने वाली टीचर पात्रता परीक्षा पेपर-1 में कुल 2,46,415 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 1,07,229 महिलाएं और 1,39,186 पुरुष थे. पास होने वालों की संख्या 1,54,145 रही. पेपर-1 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.56 रहा. इस पेपर में 16 विषयों की परीक्षा हुई थी.
पेपर-2 में कितने पास हुए
कक्षा 11-12 के लिए टीचर पात्रता परीक्षा पेपर-2 में कुल 1,95,799 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें 71,178 महिलाएं और 1,24,621 पुरुष थे. पास होने वालों की संख्या 1,02,156 रही. पेपर-2 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 52.17 रहा. कुल 29 विषयों की सीबीटी मोड में परीक्षा ली गई थी.
परीक्षा कैसे हुई थी
एचएसएसटी श्रेणी की वैकल्पिक विषयवस्तु एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक हुई थी. पटना समेत नौ जिलों में 23 केंद्रों पर एग्जाम आयोजित हुआ. कुल 150 प्रश्न पूछे गए जिसमें 100 सवाल विषयवस्तु से और 50 शिक्षण कला एवं अन्य प्रश्न शामिल थे.सभी सवाल बहुविकल्पीय थे और गलत जवाब पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी. कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 40 प्रतिशत रखी गई थी.
STET पास करने से क्या होगा
STET पास करना सिर्फ पात्रता देता है. अब पास अभ्यर्थी BPSC TRE 4.0 में अप्लाई कर सकेंगे. TRE 4.0 में अच्छा स्कोर करके ही सरकारी टीचर बनने का मौका मिलेगा.ये रिजल्ट TRE 4.0 का रास्ता खोलता है. जो पास हुए हैं वो अब TRE की तैयारी शुरू कर दें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.