IAS Couple: कुछ आईएएस जोड़ियां प्रशासनिक गलियारों से निकलकर सोशल मीडिया पर भी खास जगह बना चुकी हैं. आईएएस अंजलि गर्ग और आईएएस द्विज गोयल की जोड़ी भी कुछ ऐसी ही है. इनकी रोके की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है.
2023 बैच की अफसर जोड़ी
डॉ. अंजलि गर्ग ने यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में 79वीं रैंक हासिल की थी. वह इस बैच की मेडिकल साइंस टॉपर थीं. उनके मंगेतर आईएएस द्विज गोयल ने भी इसी साल यूपीएससी परीक्षा पास की थी. यह उनका तीसरा अटेंप्ट था. उनकी रैंक 71 थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. अंजलि गर्ग और द्विज गोयल की मुलाकात मसूरी स्थित LBSNAA में आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई होगी. 2 सालों में रिश्ता गहरा होने पर दोनों ने अपने साथ को मजबूती देने के लिए शादी का फैसला लिया.
इस मेडिकल कॉलेज से किया एमबीबीएस
डॉ. अंजलि गर्ग ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई चंडीगढ़ में स्थित एक स्कूल से पूरी की थी. उन्होंने 10वीं में 10 सीजीपीए हासिल किया था. फिर 12वीं की परीक्षा मेडिकल स्ट्रीम से दी थी. इसमें 96% मार्क्स के साथ वह टॉपर लिस्ट में थीं. फिर नीट परीक्षा पास कर उन्होंने वीएमएमसी और दिल्ली में स्थित सफदरजंग हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की और उसमें भी सफलता के झंडे गाड़ दिए. डॉक्टर से आईएएस अफसर बनने का उनका सफर काफी कठिनाइयों भरा था.
द्विज ने भोपाल से किया बीटेक
द्विज गोयल उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित खरखौदा शहर से हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मेरठ से पूरी की. फिर एनआईटी भोपाल से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. साल 2019 में इंजीनियरिंग की डिग्री मिल जाने के बाद 1 साल तक हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के गुरुग्राम ऑफिस में बतौर असिस्टेंट मैनेजर नौकरी की. फिर 2020 में यूपीएससी परीक्षा की फुल टाइम तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी. अपने दूसरे अटेंप्ट में वह सिर्फ 5 अंकों से चूक गए थे. द्विज गोयल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी पास कर चुके हैं.
About the Author

With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academi…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.