Bihar Home Guard Bharti : बिहार में होमगार्ड में हवलदार क्लर्क की भर्ती निकली है. 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है. नोटिफिकेशन के अनुसार, हवलदार क्लर्क के 64 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी को शुरू होगी. आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म जमा कर दें, ताकि बाद में तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े.
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 24 साल और अधिकतम 50 साल है.
चयन प्रक्रिया
बिहार होमगार्ड में हवलदार क्लर्क की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.