BPSC Exam Dates : बिहार लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कई नोटिफिकेशन जारी किए हैं. 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कल शुरू होगा.
आयोग ने विज्ञापन संख्या 41/2025 के अंतर्गत मोटरयान निरीक्षक पद के लिए आयोजित लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की भी तारीख घोषित कर दी है. वेरीफिकेशन 08 दिसंबर 2025 को आयोग कार्यालय में किया जाना है. बिहार लोक सेवा आयोग के अनुसार, जिला सांख्यकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. यह प्रोविजनल तिथि है.
71वीं मुख्य परीक्षा के लिए भरें फॉर्म
बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी. आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर है. आवेदन आयोग की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/hi/ पर जाकर करना है.
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.