विशेष शिविर में मौजूद तहसीलदार निखिल सिंगला और कर्मचारी
जींद जिले के उचाना तहसील कार्यालय में आमजन की सुविधा और लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटान के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 97 इंतकाल मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
तहसीलदार निखिल सिंगला ने बताया कि नागरिकों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल लंबित मामलों को तेजी से निपटाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
3 और 10 जनवरी को फिर होगा आयोजन
निखिल सिंगला ने बताया कि 3 और 10 जनवरी 2026 को भी तहसील कार्यालय में इसी प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। तहसीलदार ने संबंधित नागरिकों से अपील की है कि जिनके इंतकाल से संबंधित मामले लंबित हैं, वे निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इन शिविरों में उपस्थित होकर इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
प्राथमिकता के आधार सुने गए लंबित मामले
इन शिविरों में भूमि से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहयोग किया और अभिलेखों की जांच कर मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.