विधायक और महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने जींद के रामराय गांव में कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार न होने से विकास कार्यों में कठिनाई होती है. उन्होंने लड़कियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी.
महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट का कहना है कि लड़कियों को आज छोटे सपने देखने कि जरूरत नहीं है. हमेशा सपने बड़े देखो. ओलम्पिक मे जाने का सपना देखो. निशाना छोटा लगाओगे तो छोटी सोच रहेगी और निशाना बड़ा लगाओ तो कामयाबी बड़ी मिलेगी. खिलाड़ियों को सपने बेड पर लेटकर नहीं, स्टेडियम मे जाकर मेहनत करनी है
विधायक विनेश फोगाट ने कहा एक गांव में खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पुल बनवाना छोटी सी बात है, लेकिन मजबूरी ये है कि हरियाणा मे हमारी सरकार नहीं है काम करवाने के लिए बड़ा जोर लगाना पड़ता है.
दरअसल, विनेश फोगाट ने रामराय गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा में उनकी सरकार नहीं है, इसलिए विकास कार्यों को करवाने के लिए काफी प्रयास करने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि यह उनकी मजबूरी है, लेकिन इसके बावजूद वे क्षेत्र के विकास और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत हैं.
विधायक ने विशेष रूप से बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि लड़कियों को छोटे सपने देखने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें ओलंपिक तक पहुंचने का लक्ष्य रखना चाहिए. गांव के लोगों ने कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल बनाने की मांग रखी थी. इस पर विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि एक गांव में स्विमिंग पूल बनवाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में हर काम के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव की इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल निर्माण में गांव के लोगों का सहयोग भी आवश्यक होगा. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.