अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और संस्कृति के इस अनूठे संगम में जयपुर से आए कलाकारों की जीवंत झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग अपनी धर्मपत्नी ममता गर्ग के साथ भजनों की धुन पर जमकर थिरके। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शेखावाटी के भजन गायक रवि तुलस्यान ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया और कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग के साथ ही विशिष्ट अतिथि अजमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा, मनीष बगड़िया, पवन कुमार जुगल किशोर मोदी, सुरेन्द्र केडिया, रामोतार अग्रवाल और पवन कुमार तुलस्यान का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। संचालन हरीश तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, ताराचंद गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, प्रदीप भुकानिया, प्रमोद केडिया सहित समाज के सैकड़ों नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
जयपुर की झांकियों ने जीवंत किए पौराणिक प्रसंग कार्यक्रम में जयपुर के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान रामलीला और बाहुबली हनुमान जी के पराक्रम का प्रदर्शन किया गया। नृसिंह अवतार और शिव-पार्वती विवाह के मनमोहक दृश्य ओर राधा-कृष्ण की रासलीला और कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता के प्रसंग किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.