झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को एनडीए विधायकों ने छात्रवृत्ति भुगतान, धान क्रय और बेरोजगारी जैसे अहम जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सदन के भीतर और बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायकों का आरोप था कि पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति की राशि लंबित है, जिससे हजारों छात्र परेशान हैं। वहीं किसानों से धान खरीद बंद होने के कारण किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए भटकने को मजबूर हैं, जबकि सरकार ने खरीद के बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि सात निश्चय सहित अनेक विकास योजनाएं धरातल पर नहीं उतरी हैं और राज्य में बेरोजगारी चरम पर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.