हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के मार्हण्ड स्थित नरसिंह आयरन एंड स्टील कंपनी में सोमवार देर रात एक मजदूर की मौत हो गई। रात्रि पाली में काम के दौरान लोडर मशीन की चपेट में आने से मजदूर जितेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य मृतक जितेंद्र राम मूल रूप से बड़कागांव के अंबेडकर नगर के निवासी थे। पिछले दो वर्षों से वे कटकमदाग की बेस पंचायत में घर बनाकर रह रहे थे। वे अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और कंपनी में काम कर भरण-पोषण करते थे। उनकी एक छोटी बेटी है। बेटी की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए न्याय की मांग की। ग्रामीणों ने 50 लाख रुपए मुआवजा, बेटी की पूरी पढ़ाई का खर्च और पत्नी को कंपनी में नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि विक्की धान ने कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मृतक के भाई उदित राम ने भी मुआवजे और न्याय की मांग दोहराई। कंपनी के कमर्शियल मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ वार्ता चल रही है। कटकमदाग थाना की पुलिस मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर रख रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.