झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5-11 दिसंबर को आहूत है। सत्र को सुचारू ढंग से चलाने को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी रहेंगे। इसके अलावा राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, जेडीयू के सरयू राय और आजसू के तिवारी महतो बैठक में उपस्थित रहेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बीते बुधवार को हाईलेवल मीटिंग कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है। सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र को सुचारु, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सभी विभागों की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.