- कॉपी लिंक
झारखंड सरकार ने पुलिस को गश्त और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए 1477 वाहन देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना करेंगे।
इनमें 628 चार पहिया वाहन (बोलेरो) और 849 दोपहिया (मोटरसाइकिल) शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। झारखंड पुलिस संगठन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नए वाहनों से नक्सल प्रभावित और दूरदराज के इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) को लाभ होगा, जिससे वे बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे।
आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा
इन वाहनों से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि आपातकालीन सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा। उम्मीद है कि पुलिस सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेगी और अपराधियों पर नकेल कसेगी।
मामलों का निष्पादन सही ढंग से हो सकेगा
पेट्रोलिंग करने वाले पैंथर जवानों को भी इससे काफी फायदा होगा। वर्तमान में अधिकांश जिलों में पुलिस के पास मौजूद वाहन या तो काफी पुराने हो चुके हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। पुराने वाहनों के कारण पुलिस कई बार घटनाओं पर समय पर नहीं पहुंच पाती थी। नए वाहनों के आने से पुलिस समय पर घटनास्थल पर पहुंचेगी और मामलों का निष्पादन सही ढंग से हो सकेगा।

849 बाइक विभिन्न जिलों में पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी।
इन जिलों को मिलेंगे वाहन रांची- 80 बोलेरो, 73 बाइक जमशेदपुर-51 बोलेरो, 89 बाइक बोकारो-39 बोलेरो, 53 बाइक धनबाद-40 बोलेरो, 45 बाइक चाईबासा- 40 बोलेरो, 47 बाइक गिरिडीह- 32 बोलेरो, 39 बाइक देवघर- 28 बोलेरो, 39 बाइक पलामू- 31 बोलेरो, 36 बाइक हजारीबाग- 29 बोलेरो, 42 बाइक
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
