झारखंड के 48 नगर निकायों में नतीजे के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, काउंटिंग सेंटर, स्टाफ की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी शामिल है। मतगणना के माध्यम से राज्य के 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य के 5562 (कुल 6118) प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। चुनाव का रिजल्ट धीरे-धीरे आएगा बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण एक दिन में मतगणना संभव नहीं है। काउंटिंग दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसलिए चुनाव का रिजल्ट भी धीरे-धीरे ही जारी होंगे। शुक्रवार से सभी निकायों में कुल 1,309 टेबलों पर मतों की गिनती हो रही है। पार्षद (वार्ड सदस्य) और मेयर (अध्यक्ष) के लिए गणना अलग-अलग होगी। इधर, नगर निगमों में सबसे पहले हजारीबाग मेयर का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है, जबकि धनबाद मेयर का परिणाम सबसे बाद में आ सकता है। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न नगर निगमों में टेबल और राउंड की संख्या को ध्यान में रखते हुए संभावित समय-सीमा तय की गई है। यहां बनेंगे मेयर
धनबाद, मेदिनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, चास, रांची, आदित्यपुर और मानगो गोड्डा और पाकुड़ का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना नगर परिषद क्षेत्रों की बात करें तो गोड्डा और पाकुड़ का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नगर पंचायतों में महागामा, बासुकीनाथ, बुंडू और खूंटी के नतीजे शुरुआती चरण में घोषित किए जा सकते हैं। रांची नगर निगम…5 राउंड में तय होगी शहर की नई सरकार
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शुरू हो गई। बैलेट पेपर से हुए मतदान के कारण काउंटिंग में समय लगने की संभावना है, लेकिन प्रशासन ने प्रक्रिया को तेज रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इस चुनाव में मेयर पद के 11 और वार्ड पार्षद के 364 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शहर के 53 वार्डों के 909 बूथों पर पड़े 4,45,922 वोटों की गिनती के लिए 9 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। हर हॉल में 25 टेबल लगाए गए हैं, यानी 225 टेबल पर एक साथ मतगणना हो रही है। एक राउंड में 25 बूथों की काउंटिंग होगी। इस हिसाब से 909 बूथों की गिनती पांच राउंड में पूरी करने की योजना है। प्रशासन ने एक राउंड में ढाई से तीन घंटे का समय लगने का अनुमान लगाया है। यदि एक राउंड ढाई घंटे में पूरा होता है तो रात तक 53 वार्डों के पार्षदों और मेयर पद की तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि किसी राउंड में तीन घंटे से अधिक समय लगने पर शुक्रवार रात तक 45 वार्डों के ही नतीजे आ पाएंगे। शेष वार्डों और मेयर पद के विजेता की घोषणा शनिवार को होगी, क्योंकि रात 8 बजे तक ही काउंटिंग की अनुमति है।
23 फरवरी को 48 नगरीय निकायों चुनाव के लिए हुई थी वोटिंग झारखंड में 23 फरवरी सोमवार को 48 नगरीय निकायों चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में कुल 63.05% मतदान हुआ था। यह नगर निकाय चुनाव कई मायनों में खास है। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव कराए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.