राज्य में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। बच्चा चोरी के आरोप में निर्दोष की बेहरमी से पिटाई की जा रही है। इस महीने पांच जिलों में इस तरह मारपीट की 17 घटनाएं हो चुकी है। इसमें 33 लोगों को पीटकर घायलकर दिया गया। सबसे अधिक बोकारो जिले में निर्दोष लोगों को पीटा गया। इसमें 12 महिलाएं और 8 युवक शामिल हैं। वहीं, घाटशिला में 6 युवकों और एक महिला को पीटा गया। लातेहार और जामताड़ा में एक-एक युवक की पिटाई की गई। वहीं, रामगढ़ में गुड़गांव की एक महिला और बिहार के तीन युवकों को पीटा गया। पुलिस को सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। महिला को बच्चा चोर के संदेह में पकड़ा
रजरप्पा के मायल में भीड़ दो लोगों, गोला के बेटुलकलां में महिला समेत एक युवक और गिद्दी के वाशरी कॉलोनी मुंडा टोली में एक महिला को बच्चा चोर के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। इनके साथ मारपीट नहीं की गई। बच्चा चोरी के संदेह में निर्दोष लोगों की पिटाई का मामला थम नहीं रहा है। गांव और मुहल्ले में अनजान चेहरा देखकर लोग उसे बच्चा चोर समझ रहे हैं। हालांकि पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है कि किसी अनजान को बच्चा चोर नहीं समझें और उसके साथ मारपीट नहीं करें। संदेह होने पर पुलिस को जानकारी दें। बोकारो में दो दिनों में पांच जगहों पर मारपीट की घटनाएं
बोकारो जिले में 12 व 13 फरवरी को पांच जगहों पर निर्दोष के साथ मारपीट की गई। इसमेंचास में एक युवक व चार साधु, पिंड्राजोरा में एक विक्षिप्त महिला, बालीडीह में एक महिला व दो विक्षिप्त युवक को निशाना बनाया गया। बेरमो के गांधीनगर में यूपी की 6 महिला को पकड़कर मारपीट की गई। चंदनकियारी में रजरप्पा से लौट रहे कार सवार चार महिला व एक पुरुष के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंपा गया था। घाटशिला में जमीन का नक्शा बेचने वालों के साथ की मारपीट
धालभूमगढ़ के सोना खून में 15 फरवरी को जमीन नक्शा बेचने वाले हजारीबाग के केरेडारी निवासी दो युवकों के साथ मारपीट की गई। वहीं, विक्षिप्त को भी पीटा गया। 16 फरवरी को डुमरिया में शहद बेचने वाली कलावती देवी औरगुड़ा बांदा में विक्षिप्त युवक के साथ मारपीट हुई। 16 फरवरी को चंदनपुर में दर्द निवारक दवा बेचने वाले दो लोगों को पीटा। वहीं, 18 फरवरी को भी एक युवक की पिटाई की गई। लातेहार के गणेशपुर में मेहमान आए युवक को पीटा
जिले के बालूमाथ के शेरेगड़ा में 16 फरवरीको बच्चा चोर समझकर युवक आशीष कुमार कीग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। वह गणेशपुर केचमरेगा निवासी रुपू उरांव के घर मेहमान आयाथा और दुकान में आधार कार्ड बनाने की बातकही। इसके बाद लोगों को उसके बच्चा चोर होनेका शक हुआ था। वहीं जामताड़ा में 17 फरवरीको कचरा चुनने वाले युवक की पिटाई की गई। पतरातू के टेरपा में हरियाणा की वृद्ध महिला को भी नहीं छोड़ा
पतरातू के टेरपा गांव में 17फरवरी को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह मेंहरियाणा की रहने वाली वृद्ध महिला मनीषादेवी की पिटाई कर दी। वहीं 13 फरवरी कोकुजू ओपी क्षेत्र में ग्रामीणों ने बोलेरो सवारतीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिसने तीनों युवकों को थाना ले जाकर पूछताछकी। जांच के बाद तीनों को छोड़ दिया। अपुष्ट सूचना और अफवाहों पर ध्यान न दें
एसपी रामगढ़ जिले में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। एसपी अजय कुमार ने कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को हाथ में नहीं लें। किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी का संदेह हो तो निकट के थाना और आपातकालीन सेवा डायल 112 पर सूचना दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.