झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को 12वां दिन है। आज जल संसाधन विभाग के बजट अनुदान पर होगी। साथ ही हंगामे के भी आसार बने हुए हैं। दरसअल, बुधवार को हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा उठते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के विधायक आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इससे स्थिति बिगड़ गई। यह देख विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इससे सदन की कार्यवाही दोपहर 12:25 बजे से 12:50 बजे तक बाधित रही। हिंदुओं के त्योहार पर डीजे पर लगती है रोक: नवीन
भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर रोक का मुद्दा उठाया। कहा- राज्य में सभी धर्मों के लोग अपने त्योहार मनाते हैं, पर हिंदू त्योहार में प्रशासन कई तरह के प्रतिबंध लगा देता है। ऐसी स्थिति में हिंदू समाज अपने त्योहार कैसे मनाए। इस बयान का सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध किया। हिंदू नहीं, पूरा हिंदुस्तान खतरे में है : राधाकृष्ण
संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि डीजे का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है। रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक अदालत के आदेश के तहत है, इसमें सरकार या प्रशासन की मनमानी नहीं है। मंत्री ने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि केवल हिंदू नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.