दक्षिण पूर्व रेलवे ने 2 जनवरी से अगले आदेश तक 18 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है। इसमें 13 ट्रेनें 2 जनवरी से तो 5 ट्रेनें 3 जनवरी से रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द रहने से नये वर्ष में लोकल की सवारी करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
रद्द ट्रेनों में झाड़ग्राम-पुरुलिया, खड़गपुर-बेलदा, विशनुपुर-धनबाद, धनबाद-बाकुरा, बाकुरा-यशवंतपुर, खड़गपुर-झाड़ग्राम, झाड़ग्राम-खड़गपुर, पुरुलिया-झाड़ग्राम, चक्रधरपुर-राउरकेला, राउरकेला-झारसुगोड़ा, झारसुगोड़ा-संबलपुर, संबलपुर-झारसुगोड़ा, बेलदा-खड़गपुर, राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू समेत अन्य शामिल है।
दोनों राजधानी एक्स. 10 घंटे से अधिक लेट
इधर, कोहरे के कारण धनबाद से गुजरनेवाली प्रीमियम ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला जारी है। 12302 हावड़ा राजधानी मंगलवार को अपने तय समय से 13.15 घंटे लेट होकर सुबह 6:33 बजे के बजाय शाम 7:47 बजे धनबाद पहुंची। 12314 सियालदह राजधानी भी 10:30 घंटे की देरी से सुबह 6:18 बजे की जगह शाम 4:45 बजे धनबाद आई।
वहीं, 12260 बीकानेर दुरंतो 10:15 घंटे विलंब से सुबह 9:12 की जगह शाम 7:34 बजे धनबाद पहुंची। साथ ही, मंगलवार को नई दिल्ली से दोनों राजधानी क्रमश: 7:30 घंटे व 14:30 घंटे लेट खुलीं। ऐसे में ये दोनों ट्रेनें भी बुधवार को घंटों देरी से धनबाद पहुंचेंगी।
फ्लाइट पकड़नी है, तो कोलफील्ड से ही जाएं
धनबाद से लोग दोपहर और शाम की फ्लाइट पकड़ने कोलकाता भी जाते हैं। इसके लिए अक्सर धनबाद से सुबह में दोनों राजधानी या दुरंतो पर सवार होते हैं। इन दिनों ये ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। किसी-किसी दिन तो ये 10 घंटे से भी ज्यादा लेट हो जाती हैं। ऐसे में इनसे कोलकाता जाने पर फ्लाइट छूट सकती है। इसलिए धनबाद से सुबह 5:50 बजे खुलनेवाली कोलफील्ड एक्सप्रेस से जाना बेहतर होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.