मौसेर देवर के चाकू से जानलेवा हमला में घायल हुई माया (32) ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया। रविवार को ही उसका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शरीर में संक्रमण फैलने से उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
प्रेमनगर के नैनागढ़ निवासी माया पर उसके मौसेरे देवर महेंद्र साहू (36) ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू के ताबड़तोड़ हमले में उसके पेट से आंत बाहर निकल आई थी। शरीर में नौ से अधिक चाकू के गहरे जख्म मिले थे। नाजुक हाल में उसे भर्ती कराया गया था वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद महेंद्र ने प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी थी। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.