झांसी में बुधवार देर-शाम नारायण बाग के पास राय विहार कॉलोनी में घंटों फैमिली ड्रामा चला। ससुराल के बाहर बहू अपनी तीन साल की बेटी को गोद में लेकर धरने पर बैठ गई। अंदर से घर में सास ने ताला बंद कर लिया। दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए।
बहू का आरोप है कि वह लोग उसे घर से बाहर निकालकर पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं वहीं, उसकी सास का कहना था कि बहू उसके बेटे की हत्या की साजिश रच रही है। वह उसे अपने घर में नहीं रखेगी।
काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। हंसारी निवासी वर्षा राय (30) ने बताया करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी रवि राय से हुई थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.