झज्जर जिले की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव निवासी बहाबीजौली जिला आगरा, दीपक निवासी सेक्टर-45 सादरपुर नोएडा, सनी निवासी बहाबीजौली आगरा और सोनू निवासी बहाबीजौली आगरा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से रंगदारी और गैंगवार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू पर फिलहाल एक-एक केस दर्ज है। सभी के खिलाफ एफआईआर नंबर 19/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) तथा 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीसीबी सीआईडी मुंबई में केस दर्ज यह केस डीसीबी सीआईडी मुंबई में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यदि अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने की जानकारी मिलती है, तो अलग-अलग केस दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल चारों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.