झज्जर में पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
हरियाणा में 2016 की जाट आरक्षण को लेकर हुई हिंसा एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के आरोपी धर्मेंद्र खिड़वाली के विदेश से जारी वीडियो बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। झज्जर स्थित कमलम कार्यालय
जांगड़ा ने कहा कि 2014 में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस ने इंतजार नहीं किया और प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया।
झज्जर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
वर्तमान सरकार का विजन 2047 तक का पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा मौजूदा बजट को कर्ज और जुमलों का पुलिंदा बताने पर जांगड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा शासनकाल की तुलना में वर्तमान सरकार के दौरान कर्ज वृद्धि नगण्य है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में रेलवे फाटक भी अंग्रेजी काल के थे, जबकि आज रेलवे स्टेशन हवाई अड्डों जैसे नजर आते हैं।
जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट 2047 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें किसान व आमजन के हितों को प्राथमिकता दी गई है।
एसवाईएल मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा एसवाईएल को लेकर मुख्यमंत्री से रुख स्पष्ट करने की मांग पर जांगड़ा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान का पानी रोके जाने का निर्णय देश और प्रदेश दोनों के हित में है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फैसले फाड़े थे, तब हुड्डा उन्हीं के साथ मिलकर आरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के पास गए थे। जांगड़ा ने कहा कि यदि व्यक्तिगत हित छोड़कर एसवाईएल के पानी की ठोस मांग की जाती तो हरियाणा के किसानों को लाभ मिलता।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.