हरियाणा के झज्जर जिले के बिरधाना गांव में पति ने पत्नी अंजली को 8 राउंड फायरिंग कर मार डाला और फरार हो गया. पुलिस, एसीपी अनिल, एफएसएल टीम जांच में जुटी है. संजय पर पहले भी आपराधिक मामला था. आरोपी पति हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था और फिर से एक और अपराध कर दिया.
जानकारी अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संजय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. गोली लगने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की असली वजह क्या है इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए. सीआईए और स्पेशल स्टाफ सहित कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. सबूत जुटाने के बाद मृतका अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया. एसीपी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.