झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के गांव रोहद में एनसीआर नहर में बुधवार को एक महिला का शव कंबल में लिपटा और रस्सियों से बंधा मिला है। महिला के हाथ और पैर भी रस्सियों से बांधे गए थे। महिला की हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया है। गले पर भी चोट के निशान हैं। अभी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से लपेटकर फेंका जानकारी के अनुसार रोहद गांव के पास एनसीआर नहर पर रेलवे लाइन के पुल के नीचे माइनर में अटका हुआ था और कंबल पर रस्सियां बंधी थी। कंबल खोलने पर बुरी तरह गली-सड़ी अवस्था में शव मिला। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला काटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कंबल में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। यहां उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। मामले को लेकर आसौदा एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या करके शव को कंबल में लपेटकर उसे रस्सियों से बांधकर नहर में फेंका गया है, हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए हैं। महिला की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। इसके बाद ही हत्या के कारणों व आरोपियों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.