अनगड़ा | गोंदलीपोखर बाजार में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी छिनतई की वारदात हुई। रुचि ज्वेलर्स के मालिक शेखर सोनी से दो बदमाश ज्वेलरी से भरा झोला छीनकर भाग निकले। झोले में करीब 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपए नकद थे।
शेखर सोनी रोज की तरह पहले तल्ले पर स्थित घर से नीचे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलने के बाद उन्होंने गहनों से भरा झोला रैक पर रखा ही था कि एक युवक अचानक दुकान में घुसा और झोला झपटकर भागा। दुकान के बाहर बाइक पर हेलमेट पहने उसका दूसरा साथी खड़ा था था। दोनों कुछ ही सेकंड में रांची की ओर फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में झोला छीनने वाले युवक का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। वारदात से पहले वह दुकान के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात करता नजर आया है। अनगड़ा थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.