रोपवे की शुरुआत होती है तो आने वाले समय में सैलानी रोप वे से यात्रा करते हुए पहाड़ से वाणावर की वादियों और फल्गु नदी का सुंदर दृश्य देख सकेंगे. इसके साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं, पहाड़ की चोटी तक जो नहीं पहुंच सकते हैं, उनको भी मदद मिलेगी.
दरअसल, वाणावर के शिखर पर प्रसिद्ध भगवान शंकर का मंदिर है. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. सावन में विशेष तरह की सुविधाएं होती है. ऐसे में हर साल भगवान का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं तो वो पैदल रास्ते से पहुंचते हैं. हालांकि, जब इस रोप वे का निर्माण हो जाएगा तो यहां तक पहुंचना हर एक श्रद्धालु के लिए आसान हो जायेगा. रोप वे शुरू होने के बाद एक बार में 8 से 10 यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे. सभी ट्रॉली में बैठकर यात्रा कर पाएंगे. 20 करोड़ रुपए की लागत से वाणावर में रोप वे का निर्माण दो अलाइनमेंट में किया जाएगा.
कब शुरू होगा रोप वे
अभी हथिया बोर इलाके में रोप वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. यहां मौजूद दामोदर रोप वे के इंजीनियर ने ऑफ कैमरा लोकल 18 से कहा कि लोअर स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है. अपर स्टेशन का कार्य भी फाइनल स्टेज में है. साथ ही 4 टावर भी बिल्कुल तैयार हैं. इसके अलावा एक होल्ड डॉव भी बन चुका है. ऐसे में सिर्फ तार बिछाने का काम चल रहा है और ट्रॉली ट्रायल भी बाकी है. बहुत ही जल्द जहानाबाद जिले को यह सौगात मिलने वाली है क्योंकि 95 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो गया है.
रोप वे बनने से होंगे ये फायदे
रोपवे की शुरुआत होती है तो आने वाले समय में सैलानी रोप वे से यात्रा करते हुए पहाड़ से वाणावर की वादियों और फल्गु नदी का सुंदर दृश्य देख सकेंगे. इसके साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इतना ही नहीं, पहाड़ की चोटी तक जो नहीं पहुंच सकते हैं, उनको भी मदद मिलेगी. दरअसल, बराबर पहाड़ का इलाका जिले के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है. अगर ऐसे में यहां रोप वे का निर्माण कार्य हो जाता है तो यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा. सिर्फ पर्यटनीय लिहाज से ही फायदा नहीं होगा, बल्कि आर्थिक तौर पर भी यहां के लोगों को काफी फायदा होने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.