CRO पद के लिए कंपनी से चयनित अभ्यर्थी की सैलरी प्रति माह 13500 रुपए निर्धारित है. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को PF, ESIC, मेडिकल सुविधा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. इस प्रकार की सुविधाएं नौकरी की स्थिरता और कर्मचारियों की भविष्य….
योग्यता से उम्र सीमा क्या होगी
कंपनी की ओर से जिस पद के लिए आवेदन मांगा गया है उसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास निर्धारित है. इस अवसर का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के लोग उठा सकते हैं. अधिकतम उम्र सीमा 32 साल रखी गई है. चयनित उम्मीदवारों को बिहार के सभी जिलों में काम करने का मौका मिलेगा. यानी यह नौकरी केवल जहानाबाद तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पूरे राज्य में कार्य क्षेत्र प्रदान करेगी.
क्या होगी सैलरी
CRO पद के लिए कंपनी से चयनित अभ्यर्थी की सैलरी प्रति माह 13,500 रुपए निर्धारित है. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ESIC, मेडिकल सुविधा जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. इस प्रकार की सुविधाएं नौकरी की स्थिरता और कर्मचारियों की भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शामिल की गई हैं.
पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है. बिना पंजीकरण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे. जिला नियोजनालय से यह स्पष्ट किया गया है कि रोजगार मेला की प्रक्रिया मुफ्त है. किसी भी प्रकार का फीस, रजिस्ट्रेशन या चयन से संबंधित राशि नहीं ली जाएगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.