दीपक को बचपन से ही गांव की पुरानी कहानियां सुनने को मिलती थी. बुजुर्ग का मानना था कि यहां की धरती बहुत ही प्राचीन है, लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं था. इसी जिज्ञासा ने दीपक दांगी को गांव की मिट्टी की खोज और तहकीकात पर ला खड़ा किया.
दरअसल, दीपक को बचपन से ही गांव की पुरानी कहानियां सुनने को मिलती थी. बुजुर्ग का मानना था कि यहां की धरती बहुत ही प्राचीन है, लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं था. इसी जिज्ञासा ने दीपक दांगी को गांव की मिट्टी की खोज और तहकीकात पर ला खड़ा किया. इसके बाद दीपक ने 1985 में मैट्रिक की परीक्षा के बाद जुनून के साथ सबूत तलाशने में जुट गए. पढ़ाई के साथ साथ गांव की ऐतिहासिक चीजों को तलाशना शुरू कर दिया.
ऐतिहासिक है यह शख्स
Local 18 से दीपक ने कहा, ‘गांव के आस-पास के खेतों, पुराने टीले और खंडहरनुमा जगहों की बारीकी से ढूंढना शुरू किया. इस दौरान कई ऐसे अवशेष मिले, जो प्राचीन इतिहास की गवाही देते हैं. हमारे पास टेराकोटा की प्राचीन मूर्तियां, भगवान बुद्ध की छोटी प्राचीन मूर्तियां, 13वीं शताब्दी का राम टंकन के अलावा ऐसी कई सारी चीजें सुरक्षित हैं. इनको बहुत ही संभालकर अपने पास रखे हुए हैं. यहां आने वाले लोगों को हम दिखाते हैं और उन्हीं लोगों से हमें यह मालूम चलता है कि ये सब क्या है?’
कई देश के पर्यटक का मिलता है सबूत
दीपक ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ पुराने अवशेष जमा करना ही नहीं है, बल्कि प्राचीन चीजों से हमारे गांव के इतिहास को भी उजागर करना है. दीपक दांगी के पास बहुत सारी पुरानी तस्वीरें भी गांव की है. धराउत गांव में अब तक क्या क्या हुआ और यहां पर कौन कौन पहुंचे, इसका भी प्रमाण उनके पास मिल जाएगा. यहां पर आने वाले लोगों के लिए एक विजिटर डायरी रखे हुए हैं, जिसकी शुरुआत इन्होंने 2009 में की थी उस पर कई देशों के पर्यटक का हस्ताक्षर मिलता है. साथ ही अन्य पुराने सिक्के भी हैं.
ASI से सर्वे की मांग
दीपक कुमार दांगी ने पुरातत्विक विभाग से आग्रह की है कि हमारे गांव की ऐतिहासिक पहचान को दिलाई जाए, ताकि यहां पर पर्यटन की संभावनाएं तलाशी जाए. इसके लिए हमारे पास मौजूद पुरातत्विक अवशेष को भी मापा जा सकता है. इससे हमारे गांव की ऐतिहासिकता का प्रमाण मिलेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.